Purnia News: फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पूर्णिया, जुलाई 9 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। पुलिस ने एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि जलालगढ़ थाना कांड संख्या 216/25 के नामजद आरोपी मो. सद्दाम की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पुअनि शिवम कुमार एवं सशस्त्र बल के सहयोग से डगरूआ थाना क्षेत्र में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस कांड में इससे पूर्व भी एक आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है और उसे जेल भेजा जा चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.