पूर्णिया, जुलाई 28 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ पंचायत अंतर्गत एनएच-27 पश्चिम स्थित गोंडी टोल प्राथमिक विद्यालय में सोमवार देर रात चोरों ने ताला तोड़कर मध्याह्न भोजन से संबंधित सामान की चोरी कर ली। घटना के बाद विद्यालय प्रबंधन में हड़कंप मच गया। प्रधानाध्यापक कुमोद कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब सात बजे कुछ बच्चों ने विद्यालय का ताला टूटा होने और कमरे का दरवाजा खुला होने की सूचना दी। इसके बाद विद्यालय पहुंचकर जांच करने पर पता चला कि चोर दो भरे हुए गैस सिलेंडर और करीब चार क्विंटल चावल चोरी कर ले गए हैं। प्रधानाध्यापक ने घटना की सूचना विभागीय अधिकारियों के साथ-साथ जलालगढ़ थाना को भी लिखित रूप से दे दी है। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि विद्यालय में हुई चोरी की घटना की जांच की जाएगी और दोषियों की पहचान कर आवश्यक कार...