पूर्णिया, जुलाई 8 -- Purnia News: पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। पूर्णिया पूर्व प्रखंड की चांदी पंचायत के चांदीकठवा रानीपतरा स्थित श्रीराम ठाकुर बाबा सार्वजनिक मंदिर में बुधवार से प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ श्रद्धा और भक्ति के माहौल में हुआ। इस अवसर पर निकाली गई कलश यात्रा में 151 कुमारी कन्याओं एवं युवतियों ने भाग लिया। कलश यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर बंगाली टोला, रानीपतरा गुमटी टोला और यादव टोला सहित विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालु भक्ति गीतों और जयघोष के साथ आगे बढ़ते रहे, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। ग्रामीणों ने जगह-जगह श्रद्धालुओं का स्वागत किया। धार्मिक आयोजन में जिला पार्षद राजीव कुमार सिंह सहित बलवीर प्रसाद साह, अचिंत मेहता, मनोज कुमार मोनू, स...