पूर्णिया, अगस्त 26 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। महियारपुर सार्वजनिक श्रीश्री 108 नर्मदेश्वर महादेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद सोमवार से 48 घंटे का अष्टयाम शुरू हो गया। अष्टयाम में गूंज रही 'हरे भोला, हरे शिव' की धुन से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया है। मंदिर की स्थापना के साथ ही भगवान शिव का जलाभिषेक भी शुरू हो गया है। इससे स्थानीय श्रद्धालुओं, खासकर महिलाओं को अब भगवान शिव पर जल चढ़ाने के लिए दूर-दराज के मंदिरों में नहीं जाना पड़ेगा। मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान को लेकर 23 अगस्त को विशाल कलश यात्रा निकाली गई थी। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इसके बाद 24 अगस्त को विधि-विधान के साथ नर्मदेश्वर महादेव की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होने के बाद 48 घंटे के अष्टयाम का शुभारंभ हुआ। अष्टयाम म...