पूर्णिया, जुलाई 12 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। माउंट लिट्रा स्कूल रंगभूमि मैदान रोड स्थित प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन पूर्णिया इकाई कार्यकारणी समिति की बैठक की गई, जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। समीक्षा करने के दौरान यह पाया गया कि संगठन के माध्यम से लगभग सभी प्रखंड के निजी स्कूलों को ई-संबंधन प्राप्त हो चुका है। बैठक में संगठन के जिला सचिव राजेश कुमार झा ने शिक्षा विभाग को धन्यवाद प्रकट किया कि हम लोगों ने जो मेहनत किया है, उसके प्रति शिक्षा विभाग ने अपनी सक्रियता दिखाई है और लगभग सभी स्कूलों का रजिस्ट्रेशन कर दिया गया है। बैठक में दूसरे मुद्दा रजिस्ट्रेशन के बाद यू डाइस कोड स्कूलों को दिलवाने पर विचार विमर्श किया गया। यह भी पढ़ें- स्कूल एसोसियेशन ने की प्रमंडलीय बैठक, निजी स्कूलों की समस्...