पूर्णिया, सितम्बर 3 -- Purnia News: हरदा, एक संवाददाता। केनगर प्रखंड के मध्य विद्यालय जोतलखाय के प्रधानाध्यापक अमरेंद्र कुमार झा के सेवानिवृत्त होने पर बुधवार को विद्यालय परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए भावभीनी विदाई दी। मुख्य अतिथि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मुकेश कुमार एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के राजीव झा ने प्रधानाध्यापक अमरेंद्र कुमार झा के कार्यकाल की सराहना की। उन्होंने कहा कि अमरेंद्र कुमार झा सदैव विद्यालय में बच्चों के पठन-पाठन को बेहतर बनाने तथा सहकर्मियों के सहयोग के लिए तत्पर रहे। उनके कार्यों से विद्यालय परिवार को काफी लाभ मिला। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: प्लस टू उच्च विद्यालय मोरांगी के अध्यक्ष की भावभीनी विदाई अतिथियों ने उन...