Purnia News: प्रधानमंत्री आवास योजना : रकम का उठाव कर आवास नहीं बनाने वालों पर होगी कार्रवाई
पूर्णिया, अगस्त 2 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। प्रखंड विकास अधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत भवन नहीं बनाने वाले लाभुकों से मिलकर 15 दिनों मे आवास बनाने का निर्देश दिया है। जलालगढ़ प्रखंड के जलालगढ़ पंचायत अंतर्गत करीब 30 लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत रकम को मिले करीब 1 वर्ष से अधिक हो गया है किंतु आवास नहीं बनाया है। कई लाभुकों ने तो आवास बनाने का काम भी प्रारंभ नहीं किया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी विकास कुमार ने बताया कि वैसे लाभुकों को सादा नोटिस तामिला करवा दिया गया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि 15 दिनों के अंदर लाभुक द्वारा आवास का कार्य प्रारंभ नहीं किया गया तो इनको लाल नोटिस भी निर्गत कर दिया जाएगा तथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जलालगढ़ पंचायत में करीब 30 लाभुक हैं जो रकम का उठाव कर अब तक भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.