पूर्णिया, अक्टूबर 15 -- Purnia News: अमौर, एक संवाददाता। कांग्रेस के अधिवक्ता मजहरूल बारी को बिहार प्रदेश कांग्रेस का प्रवक्ता बनाए जाने पर अमौर विधानसभा सहित पूरे सीमांचल के पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताया। जिला कांग्रेस के शहरी अध्यक्ष कुमार आदित्य, ग्रामीण अध्यक्ष अफरोज आलम सहित मजहर आलम, हसीबुर रहमान, गुलाम अजहर और मसूद जफर ने कहा कि इस फैसले से सीमांचल के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा। वहीं, मजहरूल बारी ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी ईमानदारी से निभाते हुए सीमांचल में कांग्रेस को मजबूत करने का प्रयास करेंगे। यह भी पढ़ें- Katihar News: अमर कुमार अमर बने जदयू के बरारी नगर अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...