पूर्णिया, सितम्बर 7 -- Purnia News: पूर्णिया, कार्यालय प्रतिनधि। बिहार की विलुप्तप्राय लोकगीत एवं लोकनृत्य विधाओं को संरक्षित करने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित 15 दिवसीय आम्रपाली प्रशिक्षण कार्यक्रम के 13वें दिन रविवार को प्रतिभागियों ने बधाइयां, सोहर, देवी पचरा और झूमर लोकगीतों के साथ विभिन्न लोकनृत्यों का अभ्यास किया। प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी स्थित आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित कार्यशाला में प्रतिभागियों को लोक विधाओं के पारंपरिक स्वरूप के साथ बेहतर मंचीय प्रस्तुति के गुर भी सिखाए गए। कला एवं संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन पूर्णिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यशाला 25 अगस्त से 8 सितंबर तक चलेगी। अररिया से आए अतिथि प्रशिक्षक एवं प्रसिद्ध लोक गायक अमर आनंद ने प्रतिभागियों को बिहार की ...