Purnia News: प्रखंड सह अंचल कार्यालय के नए भवन समेत तीन योजनाओं का शिलान्यास
पूर्णिया, सितम्बर 24 -- Purnia News: अमौर, एक संवाददाता। अमौर विधायक सह एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने बुधवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय के नए अत्याधुनिक भवन सहित प्रखंड क्षेत्र की तीन योजनाओं के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। अन्य योजनाओं में झोवरी हाई स्कूल में विज्ञान प्रयोगशाला तथा बंगरा मेहदीपुर पंचायत में पंचायत सरकार भवन का निर्माण शामिल है। अमौर प्रखंड परिसर में आयोजित शिलान्यास समारोह के दौरान प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि अफसर नदवी सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान विधायक ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय के प्रस्तावित नए भवन के निर्माण कार्य का जायजा भी लिया। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक अख्तरुल ईमान ने कहा कि करोड़ों रुपये की लागत से बनने वाले नए भवन का निर्माण कार्य एक वर्ष के भीतर पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.