Purnia News: प्रखंड मुख्यालय की 28 दुकानों के आवंटन की पहल तेज, छोटे दुकानदारों में जगी उम्मीद
पूर्णिया, अक्टूबर 11 -- Purnia News: रूपौली, एक संवाददाता। रूपौली प्रखंड मुख्यालय के मुख्य द्वार के दोनों ओर वर्षों से बंद पड़ी 28 दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू करने की पहल की गई है। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय की ओर से प्रखंड परियोजना प्रबंधक, जीविका को पत्र जारी किया गया है। दुकानों के आवंटन की सूचना से स्थानीय छोटे दुकानदारों और रोजगार की तलाश कर रहे लोगों में उम्मीद जगी है। लोगों को आशा है कि इन दुकानों के आवंटन से उन्हें स्थायी रोजगार का अवसर मिल सकेगा। भाजपा रूपौली मंडल अध्यक्ष सह प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि प्रखंड मुख्यालय के दोनों ओर लगभग 20 वर्ष पूर्व निर्मित 28 दुकानें लंबे समय से बंद पड़ी हैं। रखरखाव के अभाव में ये दुकानें जर्जर हो रही हैं। इससे एक ओर सरकारी संपत्ति का समुचित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.