Purnia News: प्रखंड परिसर की सरकारी जमीन से हटेगा अतिक्रमण
पूर्णिया, अगस्त 1 -- Purnia News: भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित सरकारी जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराने की प्रशासनिक कवायद तेज हो गई है। जिला पदाधिकारी के निर्देश के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार ने अंचलाधिकारी ईशा रंजन को पत्र भेजकर सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमण को बिहार लोक भूमि अतिक्रमण अधिनियम के तहत हटाने की कार्रवाई शुरू करने का अनुरोध किया है। दरअसल, 29 जुलाई को पूर्णिया के डीएम अंशुल कुमार ने भवानीपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रखंड परिसर का भी जायजा लिया। इस दौरान सरकारी जमीन पर कुछ लोगों द्वारा झोपड़ियां बनाकर कब्जा किए जाने की जानकारी सामने आई, जिस पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.