पूर्णिया, अगस्त 13 -- Purnia News: बैसा, एक संवाददाता। बैसा प्रखंड की विभिन्न मूलभूत समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग को लेकर प्रखंड जदयू अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने पूर्णिया के जिलाधिकारी अंशुल कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने प्रखंड क्षेत्र की गंभीर समस्याओं से डीएम को अवगत कराते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग की। जदयू अध्यक्ष ने बताया कि मालोपाड़ा पंचायत के वार्ड संख्या 12 एवं 14 में करीब 600 परिवार मुख्यमंत्री नल-जल योजना के लाभ से अब तक वंचित हैं। उन्होंने इन परिवारों तक जल्द पेयजल सुविधा पहुंचाने की मांग की। इसके अलावा कनकई एवं महानंदा नदी से हो रहे भीषण कटाव का मुद्दा भी उठाया गया। यह भी पढ़ें- Purnia News: पंसस की बैठक रही हंगामेदार, जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों को घेरा उन्होंने कहा कि नदी कटाव के कारण कई इलाकों म...