Purnia News: प्रखंड कार्यालय परिसर में उगा जंगल, जहरीले जीव का बढ़ा खतरा
पूर्णिया, सितम्बर 1 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। प्रखंड कार्यालय परिसर के आगे-पीछे उगी झाड़ियों और जंगल के कारण कर्मचारियों एवं आम लोगों के लिए सांप-बिच्छू समेत अन्य विषैले जीवों का खतरा बढ़ गया है। झाड़ियों की लताएं खिड़कियों तक पहुंच गई हैं, जिसके कारण सांप और अन्य जहरीले जीव अब कार्यालय के कमरों तक पहुंचने लगे हैं। शनिवार को प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित आंगनबाड़ी कार्यालय के एक कमरे में खिड़की के रास्ते सांप घुस गया। सांप को देखते ही कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। महिला कर्मी डर के कारण कुछ देर तक कमरे में जाने से भी बचती रहीं। काफी खोजबीन के बावजूद सांप का पता नहीं चल सका। आशंका है कि सांप कमरे से निकलकर झाड़ियों में चला गया। स्थानीय लोगों के अनुसार प्रखंड कार्यालय परिसर में सभागार के उत्तर दिशा, बिजली विभाग कार्यालय के आसपास ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.