Purnia News: पौराणिक नाच 'भाभी का प्यार' का हुआ सफल मंचन
पूर्णिया, सितम्बर 22 -- Purnia News: कसबा, एक संवाददाता। महागणपति महोत्सव सह श्रीगणेश नवरात्र के तहत सप्तमी की संध्या पूजन के बाद रविवार की रात कसबा में लोकगाथा एवं पौराणिक नाच का भव्य आयोजन किया गया। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिलाध्यक्ष प्रशांत झा के सौजन्य तथा कसबा सांस्कृतिक मंच के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में कटिहार जिले के हापलगंज एवं झारखंड से आए रंगकर्मियों ने सामाजिक नाटक 'भाभी का प्यार' का मंचन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन लोजपा (रामविलास) जिलाध्यक्ष प्रशांत झा, बमबम साह एवं रंगकर्मियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। नाटक के माध्यम से भाभी और देवर के पवित्र रिश्ते को सामाजिक एवं पारिवारिक मूल्यों के साथ प्रस्तुत किया गया। कलाकारों ने अपने अभिनय से दर्शकों को रिश्तों की मर्यादा, आपसी प्रेम और सामाजिक समरसता का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.