Purnia News: पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचते ही घर पर पसरा मातम
पूर्णिया, जुलाई 7 -- Purnia News: रूपौली, एक संवाददाता। गोरियर पूरब पंचायत में नाबालिग छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव घर पहुंचा, पूरे गांव में मातम पसर गया। मृतका की मां सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजन बार-बार घटना को हत्या बता रहे हैं और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। मृतका स्थानीय विद्यालय में दसवीं कक्षा की छात्रा थी। जानकारी के अनुसार रविवार को मृतका की मां किसी काम से रूपौली गई हुई थी। घर लौटने पर उन्होंने अपनी पुत्री को घर के अंदर दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका हुआ देखा। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मातम का मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.