Purnia News: पोखर में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबा युवक, इलाज के दौरान मौत
पूर्णिया, सितम्बर 3 -- Purnia News: रूपौली, एक संवाददाता। पोखर में नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना मोहनपुर थाना क्षेत्र के नाथपुर पंचायत अंतर्गत बहुती गांव में हुई। मृतक की पहचान गांव निवासी सुमिरत कुमार के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार सुमिरत कुमार गांव स्थित भगवती स्थान के समीप पोखर में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। युवक को डूबता देख आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे पानी से बाहर निकाला गया। परिजनों और स्थानीय लोगों ने युवक की चिंताजनक स्थिति को देखते हुए उसे इलाज के लिए पहले रूपौली ले गए। वहां से बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया स्थित जीएमसीएच ले जाया गया। हालांकि अस्पताल में मौजूद चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.