पूर्णिया, सितम्बर 15 -- Purnia News: भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर पंचायत आन्तर्गत दुर्गापुर गांव में पोखर में नहाने के दौरान डूबने से दो वर्षीय मासूम की मौत हो गयी। मृतक दीपक कुमार दुर्गापुर पश्चिम टोला निवासी सिंटू मंडल का पुत्र था । घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के परिजनों ने बताया कि दीपक गांव के कुछ बच्चों के साथ खेलते-खेलते दुर्गापुर वार्ड छह स्थित पोखर में नहाने चला गया। नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। काफी देर तक दीपक के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। यह भी पढ़ें- Chapra News: पानी भरे गड्ढे में डूबने से पांच वर्षीय मासूम की मौत इसी दौरान पोखर में उसका शव दिखाई दिया। परिजनों ने आनन-फानन में उसे पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो...