Purnia News: पेंशनर समाज ने धूमधाम से मनाया 19वां स्थापना दिवस समारोह
पूर्णिया, सितम्बर 30 -- Purnia News: बनमनखी, संवाद सूत्र। बनमनखी पेंशनर समाज का 19वां स्थापना दिवस समारोह रविवार को धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह का उद्घाटन विधायक कृष्ण कुमार ऋषि, नगर परिषद की सभापति संजना देवी, उपसभापति प्रमिला देवी, नगर विकास विभाग बिहार सरकार के पूर्व अपर सचिव सह पेंशनर समाज के वर्तमान सभापति अरविंद कुमार झा, विश्वनाथ शरण यादव एवं पेंशनर समाज के सचिव रामचंद्र मेहता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत छात्र-छात्राओं द्वारा गणेश वंदना से हुई। इस दौरान अतिथियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक कृष्ण कुमार ऋषि ने कहा कि पेंशनर समाज हमारे अभिभावक हैं। उनका मार्गदर्शन समाज और नई पीढ़ी के लिए सदैव अनुकरणीय है। उन्होंने पेंशनर समाज को हरसंभव सहयोग का आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.