पूर्णिया, जुलाई 26 -- Purnia News: बैसा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के मलहना गांव में महानंदा नदी के किनारे मल्हाना गांव मे जारी कटाव प्रभावित क्षेत्रों का पूर्व मंत्री अब्दुल जलील मस्तान ने दौरा कर प्रभावित परिवार की सुधि ली। इस दौरान पूर्व मंत्री ने चल रहे कटाव निरोधी कार्य का अवलोकन किया और मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। पूर्व मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कटाव निरोधी कार्य में और तेजी लाई जाए तथा गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि नदी के बढ़ते कटाव को समय रहते रोका जा सके और ग्रामीणों की जान-माल एवं कृषि भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। पूर्व मंत्री ने कहा कि महानंदा नदी का कटाव हर वर्ष क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी समस्या बन जाता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रभावित लोगों की सुरक्षा और राहत के...