Purnia News: पूर्व जिला जज के बंद घर में 15 लाख के जेवर समेत सामानों की चोरी
पूर्णिया, अगस्त 21 -- Purnia News: रूपौली, एक संवाददाता। अकबरपुर थाना क्षेत्र के बहदुरा गांव में पूर्व जिला जज स्व. बीरेंद्र कुमार सिंह के बंद घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर घर के मुख्य गेट की कुंडी काटकर अंदर घुसा और भूतल एवं प्रथम मंजिल के करीब सभी कमरों को खंगाल डाला। इस दौरान करीब 14 से 15 लाख रुपये के आभूषण, दो बैटरी और दो इनवर्टर चोरी कर ली। चोर घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी अपने साथ ले गया। घटना की जानकारी 19 अगस्त को उस समय हुई, जब घर के बाहर रहने वाले पूर्व जिला जज के भाई दिलीप कुमार सिंह ने गेट की कुंडी कटी हुई और मुख्य दरवाजे की कुंडी टूटी देखी। उन्होंने इसकी सूचना पटना में रह रहे राकेश प्रकाश को दी। सूचना मिलने के बाद राकेश प्रकाश पटना से बहदुरा पहुंचे। घर के अंदर प्रवेश करने पर सभी कमरों में सामान बिखरा मिला ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.