Purnia News: पूर्णिया सेवा शिविर ने कावंरियों की सेवा को लेकर की बैठक संपन्न
पूर्णिया, जुलाई 4 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पाट व्यवसायी भवन गुलाबबाग में पूर्णिया सेवा शिविर के अध्यक्ष शंकर कुशवाहा की अध्यक्षता में आगामी सेवा शिविर के सफल संचालन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिविर के सुचारु संचालन के लिए विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियां सेवा शिविर परिवार के सदस्यों को सौंपी गईं। उपस्थित सभी सदस्यों ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए और संकल्प लिया कि महादेव के भक्त कांवरिया बंधुओं की सेवा को केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि सेवा, श्रद्धा और समर्पण का महायज्ञ मानते हुए इस वर्ष भी पूरे मन, तन और भाव से निभाया जाएगा। वर्ष 2013 से निरंतर चल रही यह सेवा यात्रा आज हजारों कांवरिया बंधुओं के विश्वास, आस्था और अपनत्व का प्रतीक बन चुकी है। यह भी पढ़ें- Banka News: मेले को लेकर कांवरिया पथ का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.