पूर्णिया, अक्टूबर 27 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया सिटी जगन्नाथ रथयात्रा और गुलाबबाग गणेश पूजा महोत्सव को राजकीय महोत्सव का दर्जा मिलेगा। बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से मुलाकात कर विधायक विजय खेमका ने पूर्णिया सिटी में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली ऐतिहासिक भगवान जगन्नाथ रथयात्रा एवं गुलाबबाग के गणेश पूजा महोत्सव को राजकीय महोत्सव का दर्जा देने तथा कला एवं संस्कृति विभाग के कैलेंडर में शामिल करने का आग्रह किया। पूर्णिया सिटी स्थित भगवान जगन्नाथ का मंदिर क्षेत्र की प्राचीन धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहर है। यहां प्रतिवर्ष भव्य भगवान जगन्नाथ रथयात्रा निकाली जाती है, जिसमें लाखों श्रद्धालु भाग लेते हैं। इस अवसर पर मंदिर परिसर में तीन दिवसीय मेले का आयोजन होता है, जिसमें विभिन्न धार्मिक एवं स...