पूर्णिया, जुलाई 27 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय के अधीनस्थ विभिन्न कॉलेजों के कई छात्र छात्राएं का बीते सत्रों का शैक्षणिक डेटा अब तक डिजी लॉकर पोर्टल पर अप-टू-डेट नहीं किया जा सका है, जिससे छात्र-छात्राएं परेशान हो रहे हैं। छात्र नेता सौरभ कुमार ने कहा कि स्नातकोत्तर सत्र 2018-20, 2019-21, 2020-22, 2021-23 एवं स्नातक सत्र 2018-21, 2019-22, 2020-23 व अन्य सत्रों के कई छात्र-छात्राओं का डाटा डिजी लॉकर पर अप-टू-डेट नहीं है। इसके चलते उच्च शिक्षा ग्रहण कर चुके युवाओं को नौकरी, आगे की पढ़ाई और सरकारी विभागों में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए भारी मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है। सौरभ कुमार ने कहा कि परीक्षाओं के परिणाम घोषित होने और भौतिक मार्कशीट और डिग्री मिलने के महीनों बाद भी विश्वविद...