Purnia News: पूर्णिया विश्वविद्यालय में दो नवंबर को होगी सिंडिकेट की बैठक
पूर्णिया, अक्टूबर 25 -- Purnia News: पूर्णिया, हिंदुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय में 2 नवंबर को सिंडिकेट की 26 वीं बैठक होगी। इसके लिए कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह के निर्देश पर कुलसचिव प्रो. अखिलेश कुमार ने अधिसूचना जारी कर दी है। वहीं सिंडिकेट की बैठक का एजेंडा तैयार करने के लिए कुलसचिव कार्यालय को नोडल कार्यालय विश्वविद्यालय के द्वारा बनाया गया है। वहीं पूर्णिया विश्वविद्यालय में 28 नवंबर को दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जाना है इसके निमित्त भी सिंडिकेट की बैठक में प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। इसके अलावा सेल्फ फाइनेंस और शिक्षक व कर्मचारियों के हित से जुड़े मामले में भी प्रस्ताव का अनुमोदन किया जाएगा। दीक्षांत समारोह से पूर्व होने वाले सिंडिकेट की बैठक के आयोजन को लेकर विश्वविद्यालय में चहल-पहल बढ़ गई है। विश्वविद्यालय के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.