पूर्णिया, अक्टूबर 24 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। 28 नवंबर को होने वाले पूर्णिया विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह को यादगार बनाने की तैयारियों में गठित सभी 15 कमेटियां जोरशोर के साथ जुट गई है। दीक्षांत समारोह में राज्यपाल सह कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल रिटायर्ड सैयद अता हसनैन भी शिरकत करेंगे, इसके निमित्त पूर्णिया विश्वविद्यालय के द्वारा गठित सभी 15 कमेटियों ने तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू कर दी है। पूर्णिया विश्वविद्यालय की ओर से दीक्षांत समारोह के सफल आयोजन के निमित्त केंद्रीय दीक्षांत समारोह समन्वय समिति,शैक्षणिक पात्रता एवं उपाधि समिति,आमंत्रण, प्रोटोकॉल एवं स्वागत समिति, शैक्षणिक शोभायात्रा एवं समारोह समिति व समारोह स्थल एवं मंच सजावट समिति समेत अलग-अलग कुल 15 कमेटियां बनाई गई है, जिन्हें दीक्षांत समारोह के आय...