Purnia News: पूर्णिया में 9 फीट लंबा हाथी के सूंड जैसा केला
पूर्णिया, अगस्त 26 -- Purnia News: पूर्णिया में 9 फीट लंबा हाथी के सूंड जैसा केला पूर्णिया पूर्व, के के पप्पू। पूर्णिया पूर्व प्रखंड क्षेत्र के गौरा पंचायत अंतर्गत इसरैल मझुआ गांव में इन दिनों एक असामान्य केले का पौधा लोगों के बीच कौतूहल का विषय बना हुआ है। पौधे में निकली केले की घड़ी की लंबाई करीब नौ फीट तक पहुंच गई है। इसकी लंबाई और आकार हाथी की सूंड जैसा दिखाई देने के कारण इसे देखने के लिए आसपास के गांवों से भी लोगों की भीड़ जुट रही है। खास बात यह है कि एक नहीं, बल्कि दो केले के पौधों में इस तरह की लंबी घड़ी निकली है।
असामान्य केले की चर्चा इसरैल गांव निवासी व किसान धर्मेंद्र चौहान ने बताया कि करीब पांच माह पहले उन्होंने घर से थोड़ी दूर सड़क किनारे अपने खेत के पास केले का एक पौधा देखा था। पौधे को उखाड़कर घर के दरवाजे के सामने लगा दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.