पूर्णिया, सितम्बर 6 -- Purnia News: पूर्णिया, वरीय संवाददाता। पूर्णिया जिले में करीब 15 हजार यातायात चालान लंबित हैं, जिन पर लगभग 20.92 करोड़ रुपये की राशि बकाया है। अगर आपके वाहन का ट्रैफिक चालान लंबे समय से लंबित है और भारी जुर्माने के कारण उसका भुगतान नहीं कर पा रहे हैं, तो आपके लिए राहत की खबर है। बिहार सरकार के परिवहन विभाग द्वारा लागू "एकमुश्त यातायात चालान निपटान योजना-2026" के तहत आगामी 12 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में पुराने लंबित ई-चालानों का रियायती दरों पर निष्पादन किया जाएगा। विशेष योजना के तहत इन लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन से वाहन स्वामियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। राष्ट्रीय लोक अदालत में केवल पूर्णिया जिले से संबंधित लंबित यातायात ई-चालानों का ही निष्पादन किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत में वाहन स्वाम...