Purnia News: पूर्णिया में सौरा नदी को कचरा मुक्त कराने की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर युवा
पूर्णिया, अक्टूबर 31 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया की जीवनरेखा मानी जाने वाली सौरा नदी को कचरा मुक्त कराने की मांग को लेकर युवा शनिवार को स्वच्छता बचाओ अभियान के तहत एकदिवसीय भूख हड़ताल पर बैठे। भूख हड़ताल सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक थाना चौक में आयोजित की जा रही है। इसके माध्यम से युवा नदी के तट पर वर्षों से जमा घरेलू कचरे, प्लास्टिक और मेडिकल वेस्ट को तत्काल हटाने तथा उसका सुरक्षित निस्तारण सुनिश्चित करने की मांग उठा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.