Purnia News: पूर्णिया में मछली की गाड़ी में शराब, वैशाली का ड्राइवर मुरलीगंज में करने वाला था डिलेवरी -टाटा वैन से 419 लीटर
पूर्णिया, अक्टूबर 31 -- Purnia News: कसबा-गढ़बनैली, हिटी। कसबा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार सुबह के समय एनएच 27 फोरलेन के काठपुल के समीप वाहन जांच के दौरान उजले रंग की वैन में मछली के बीच विदेशी शराब की खेप बरामद की है। पुलिस ने वाहन के साथ वाहन चालक को भी गिरफ्तार किया है। शनिवार को दोपहर के समय कसबा थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर टू डॉ. गौरव कुमार ने बताया कि थाना को सुबह 02:30 बजे गुप्त सूचना मिली की एक उजले एवं लाल रंग का टाटा वेन 407 वाहन जिसमें भारी मात्रा में विदेशी शराब है जो जीरोमाई से कसबा होते हुए मुरलीगंज (मधेपुरा) की ओर जाने वाली है। सूचना के सत्यापन के बाद काठपुल चौक के पास वाहन जांच शुरू की गयी। जांच के क्रम में सुबह करीब 03:10 बजे एक उजले एवं लाल रंग का टाटा 407 वेन को रोका गया। जांच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.