पूर्णिया, जुलाई 28 -- Purnia News: -पूर्णिया में दालकोला चेकपोस्ट पर विदेशी शराब एवं बीयर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार : -- पूर्णिया। पूर्णिया जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दालकोला समेकित जाँच चौकी पर मद्यनिषेध विभाग की टीम द्वारा एक यात्री बस की सघन तलाशी के दौरान बड़ी सफलता प्राप्त हुई। तलाशी के क्रम में बस से 101.100 लीटर विदेशी शराब एवं बीयर बरामद की गई। इस मामले में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों केंद्र विरुद्ध बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम, 2016 की धारा 30(क) के अंतर्गत दालकोला मद्यनिषेध थाना में कांड दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई विधिक सम्मत की जा रही है। यह भी पढ़ें- विदेशी शराब एवं बीयर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार मद्यनिषेध विभाग द्वारा कहा गया है कि अंतर्राज्यीय सीमाओं एवं चेक...