Purnia News: पूर्णिया में ड्रोन के माध्यम से तीन स्थानों पर सघन छापेमारी, अवैध चुलाई शराब एवं जावा गुड़-महुआ मौके पर किया
पूर्णिया, नवम्बर 8 -- Purnia News: पूर्णिया। अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मद्यनिषेध विभाग की टीम द्वारा ड्रोन के माध्यम से जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। तरौनी संथाली टोला थाना-धमदाहा, पहाड़ी संथाली टोला थाना मीरगंज एवं बहेलिया स्थान मुसहरी थाना मीरगंज में छापेमारी के दौरान अवैध चुलाई शराब निर्माण से संबंधित सामग्री एवं जावा गुड़-महुआ बरामद किया गया, जिसे मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया। मद्यनिषेध विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण एवं कारोबार के विरुद्ध इस प्रकार का सघन अभियान लगातार जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- Purnia News: ड्रोन के माध्यम से तीन स्थानों पर सघन छापेमारी अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.