पूर्णिया, सितम्बर 19 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में दिव्यांगता सर्टिफिकेट के लिए नियमित रूप से प्रखंड स्तर पर शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन जिला मुख्यालय स्तर पर अलग से होता है। जांच शिविर में पिछले आठ माह में 1004 लोगों ने अपना दिव्यांगता सर्टिफिकेट के लिए आवेदन किया। इनमें टीम की ओर से जांचोपरांत कुल 855 लोगों को सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। जिले में सिविल सर्जन कार्यालय अंतर्गत यह जांच शिविर लगाया जाता है। इसके लिए अलग अलग चिकित्सकों की टीम में हड्डी एवं ईएनटी समेत कई चिकित्सकों की टीमें शामिल रहती हैं। चिकित्सकों की ओर से शिविर में आए लोगों की जांच की जाती है। इस शिविर में ऐसे लोगों को देखा जाता है जिनका पहले से आवेदन आता है। ऐसे जरूरतमंद को शिविर में बुलाया जाता है। सिविल स...