पूर्णिया, सितम्बर 12 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। देर रात शहर में तेज हवा के साथ 22 मिलीमीटर बारिश हुई। गुरुवार देर रात 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चली। इसके बाद झमाझम बारिश हुई। हालांकि शुक्रवार सुबह तपतपाती धूप निकलने से उमस भरी गर्मी बरकरार रही। दोपहर में धूप छांव लगा रहा। देर रात बारिश होने से शहर के विभिन्न गली मोहल्ले में जल जमाव से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मोहल्ले में जल जमाव के कारण लोगों को पैदल चलने में भी काफी जद्दोजहद का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बच्चों एवं बुजुर्गों को पानी में पैदल चलने में फिसल कर गिरने की आशंकाएं बनी रहती हैं। शहर के डालर हाउस चौक, श्रीनगर हाता, प्रभात कालोनी, हनुमान नगर, जनता चौक, प्रोफेसर कालोनी, पोलीटेक्निक चौक,महराजी हाता, साहवान हाता, भट्टा बाजा...