Purnia News: पूर्णिया महिला कॉलेज के प्राचार्य पर लगे आरोपों की तीन सदस्यीय कमेटी करेगी तहकीकात
पूर्णिया, सितम्बर 16 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। राज्यपाल सह कुलाधिपति तक शिकायत पहुंचने के बाद पूर्णिया विश्वविद्यालय प्रशासन पूर्णिया महिला कॉलेज के प्राचार्य प्रो अनंत प्रसाद गुप्ता पर लगे अनियमितता और पद के दुरुपयोग के आरोप की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गयी है। कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह के निर्देश पर गठित कमेटी को पंद्रह दिनों के अंदर जांच कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। कमेटी के संयोजक कॉमर्स विभाग के एचओडी प्रो इश्तियाक अहमद बनाये गये हैं। जबकि होम सायंस के एचओडी तुहिन विजय और असिस्टेंट रजिस्ट्रार लीगल डॉ. अभिषेक आनंद तीन सदस्यीय समिति में शामिल हैं। पूर्णिया महिला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनंत प्रसाद गुप्ता द्वारा विश्वविद्यालय के कुलसचिव के पद पर रहते हुए तथा गोरेलाल मेहता कॉलेज, बनमन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.