Purnia News: पूर्णिया पूर्व अंचल कार्यालय का एडीएम ने किया निरीक्षण
पूर्णिया, जुलाई 28 -- Purnia News: पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। पूर्णिया पूर्व अंचल कार्यालय का मंगलवार को एडीएम मुकेश कुमार मुकुल ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परिमार्जन, नामांतरण, मापी सहित विभिन्न राजस्व कार्यों की समीक्षा करते हुए अंचलाधिकारी अंशु कुमार एवं राजस्व अधिकारी चंदन कुमार से विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने संबंधित अभिलेखों का बारीकी से अवलोकन किया तथा पाई गई कमियों को दूर करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एडीएम आरटीपीएस काउंटर भी पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यपालक सहायक से जाति, निवास एवं आय प्रमाण-पत्र निर्गत करने की प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि छात्रों एवं आम नागरिकों को प्रमाण-पत्र बनवाने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और सभी आवेदन समयबद्ध तर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.