Purnia News: पूर्णिया डाक प्रमंडल में उत्साह के साथ मनाया जा रहा "हर घर तिरंगा" अभियान
पूर्णिया, अगस्त 15 -- Purnia News: पूर्णिया। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित राष्ट्रव्यापी "हर घर तिरंगा अभियान-2026" के तहत पूर्णिया डाक प्रमंडल में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ किया जा रहा है। यह अभियान 9 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक आयोजित किया जा रहा है तथा इस वर्ष का अभियान राष्ट्रीय गीत "वंदे मातरम्" की 150वीं वर्षगांठ को समर्पित है। पूर्णिया डाक प्रमंडल के अंतर्गत आने वाले प्रधान डाकघर, उप डाकघर एवं शाखा डाकघरों में डाक विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा तिरंगा फहराने, आम नागरिकों को हर घर तिरंगा अभियान से जोड़ने तथा राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना जागृत करने हेतु विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। यह भी पढ़ें- हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत साइकिल रैली निकली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.