पूर्णिया, अक्टूबर 27 -- Purnia News: पूर्णिया, वरीय संवाददाता। सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने आज केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर कोसी-सीमांचल क्षेत्र की रेल सुविधाओं के विस्तार और यात्रियों की समस्याओं के समाधान से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। उन्होंने पटना और पूर्णिया के बीच सीधी नई रेल लाइन बनाने, पूर्णिया कोर्ट स्टेशन पर वाशिंग पिट एवं कोचिंग डिपो का निर्माण कराने, सहरसा से सियालदह तक नई वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने तथा कई स्टेशनों पर प्रमुख ट्रेनों का ठहराव देने की मांग की। सांसद ने जलालगढ़-किशनगंज रेल परियोजना में तेजी लाने और अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पूर्णिया कोर्ट एवं पूर्णिया जंक्शन को शामिल करने का भी आग्रह किया। पप्पू यादव ने पूर्णिया कोर्ट स्टेशन पर लंबी दूरी की ट्रेनों के रखरखाव के लिए वाशिंग पिट, प...