पूर्णिया, अक्टूबर 15 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया कोर्ट रेलवे स्टेशन पर 50 हजार लीटर क्षमता वाले पानी के टैंक और प्लेटफॉर्म संख्या 1 एवं 2 पर क्विक वाटरिंग सिस्टम लगाने में हो रही देरी पर पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने नाराजगी जाहिर की और इसको लेकर डीआरएम को पत्र लिखकर इसकी स्थिति और देरी के कारणों की जानकारी मांगी थी। इसके जवाब में डीआरएम ने बताया कि क्विक वाटरिंग सिस्टम लगाने का काम जारी है। इसे 31 मई 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है, जबकि पहले यह लक्ष्य अक्टूबर 2026 था। डीआरएम ने सांसद को बताया कि क्विक वाटरिंग सिस्टम लगाने का ठेका धनबाद की राज कंस्ट्रक्शंस को दिया गया है और काम जारी है। डीआरएम के अनुसार पंप रूम की नींव तैयार कर ली गई है। हाइड्रेंट पाइप और फ्लैंज की वेल्डिंग भी हो चुकी है। फि...