Purnia News: पूर्णिया कॉलेज की 1.25 एकड़ जमीन पर बनेगा स्ट्रांग रूम और परीक्षा हॉल
पूर्णिया, नवम्बर 1 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया कॉलेज की 1.25 एकड़ जमीन पर स्ट्रांग रूम और परीक्षा हॉल का निर्माण कराया जाएगा। जिला प्रशासन के इस प्रस्ताव के आलोक में पूर्णिया विश्वविद्यालय की 26वीं सिंडिकेट बैठक में जमीन के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) देने पर निर्णय लिया जाएगा। सोमवार को विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में कुल 15 एजेंडों पर विचार-विमर्श के बाद प्रस्तावों को अनुमोदित किया जाएगा। इसके अलावा फारबिसगंज कॉलेज और डीएस कॉलेज कटिहार के बीएड विभागों में शिक्षण एवं गैर-शिक्षण पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने के प्रस्ताव पर भी मुहर लगेगी। सिंडिकेट की बैठक में डीएस कॉलेज कटिहार और फारबिसगंज कॉलेज के बीएड विभागों में शिक्षण एवं गैर-शिक्षण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.