पूर्णिया, अक्टूबर 26 -- Purnia News: पूर्णिया, कार्यालय प्रतिनिधि। बच्चों को यौन शोषण, हिंसा और दुर्व्यवहार से बचाने के साथ उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाने के लिए पूर्णिया जिले में सोमवार से 'सुरक्षित बचपन अभियान' की शुरुआत हुई। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) नई दिल्ली के कार्यक्रम और बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देश पर मध्य विद्यालय उफरैल में आयोजित कार्यक्रम में न्यायिक पदाधिकारियों, पुलिस और बाल संरक्षण अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर अभियान का उद्घाटन किया। अभियान के तहत जिले के करीब 1500 विद्यालयों में बच्चों को व्यक्तिगत सुरक्षा, बाल अधिकारों और यौन अपराधों से बचाव के कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी जाएगी। अभियान का पहला चरण 26 से 31 अक्टूबर तक चलेगा। इसका उद्देश्य बच्चों को जागरूक बनाने के साथ विद्...