पूर्णिया, अगस्त 3 -- Purnia News: पूर्णिया के रुपौली में मारपीट में गंभीर रूप से जख्मी व्यक्ति की इलाज के क्रम में मौत रूपौली, एक संवाददाता मारपीट में गंभीर रूप से जख्मी हुए एक व्यक्ति की इलाज के क्रम में मौत हो गई। मृतक की पहचान टीकापट्टी थाना क्षेत्र के गोरियर पश्चिम पंचायत स्थित गोरियर मिलीक टोला निवासी शिव प्रसाद महतो (45)के रूप में हुई है। मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के बाद घर आते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

मामला मारपीट और जख्मी को इलाज में ले जाने के क्रम में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाते हुए मृतक के परिजनों ने महिला पुरुष सहित 23 को नामजद करते हुए टीकापट्टी थाना में लिखित आवेदन दिया है। घटना के संदर्भ में दिए गए आवेदन के आलोक में कहा गया है कि मृतक 29 जुलाई की रात लगभग 11 बजे पड़ोस से ही एक शादी समारोह से भोज खा कर जैसे ही घर के द...