Purnia News: पूर्णिया के अक्षय बिहार टेबल टेनिस संघ के संयुक्त सचिव निर्वाचित
पूर्णिया, अक्टूबर 24 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार टेबल टेनिस संघ की सत्र 2026-30 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन शुक्रवार को पटना में संपन्न हुआ। इस चुनाव में अक्षय सिंह बिहार टेबल टेनिस संघ के संयुक्त सचिव पद पर निर्वाचित हुए। उनकी इस उपलब्धि से पूर्णिया के खेल जगत में खुशी का माहौल है। चुनाव के दौरान टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त सचिव समरजीत सिंह तथा बिहार ओलंपिक संघ के देवाशीष बनर्जी पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे। अक्षय सिंह के संयुक्त सचिव निर्वाचित होने पर पूर्णिया के युवा सामाजिक कार्यकर्ता शौर्य राय ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल अक्षय सिंह के लिए, बल्कि पूरे पूर्णिया जिले के लिए गर्व की बात है। शौर्य राय ने उनके सफल कार्यकाल की कामना करते हुए आशा व्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.