पूर्णिया, अगस्त 23 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया हवाई अड्डे पर शनिवार को कुल आठ विमानों का आवागमन हुआ। इनमें चार विमान पहुंचे और चार विमानों ने उड़ान भरी। एयरपोर्ट के दैनिक प्रतिवेदन के अनुसार, शनिवार को कुल 830 यात्रियों की आवाजाही दर्ज की गई। आंकड़ों के अनुसार, विमानों से 471 यात्री पूर्णिया पहुंचे, जबकि 359 यात्रियों ने यहां से विभिन्न गंतव्यों के लिए उड़ान भरी। इस तरह दिनभर में यात्रियों के आगमन और प्रस्थान को मिलाकर कुल 830 यात्रियों की आवाजाही हुई। एयरपोर्ट पर विमानों के आवागमन और यात्रियों की संख्या से शनिवार को दिनभर चहल-पहल बनी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...