पूर्णिया, अक्टूबर 16 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया इंजीनियरिंग कॉलेज में शुक्रवार को मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से लिव्ड एक्सपिरियंस हियर्ड रियल वाइस रियल चेंज विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देश के आलोक में किया गया। सेमिनार का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर खुलकर चर्चा करना, लोगों के अनुभवों को सुनना तथा मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना था। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को तनाव प्रबंधन, मानसिक स्वास्थ्य के महत्व तथा आवश्यकता पड़ने पर विशेषज्ञों से सहायता लेने के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. सौरभ कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लि...