पूर्णिया, अक्टूबर 8 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया समेत सीमांचल के दो पुलिस निरीक्षकों पर आईजी विवेकानंद ने कार्रवाई है। पूर्णिया में केहाट के पूर्व थानाध्यक्ष उदय कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है। जबकि अररिया के भरगामा थानाध्यक्ष पुनि राजेश कुमार को लाइन क्लोज कर दिया गया है। पूर्णिया के एसएसपी एवं अररिया के एसपी ने संबंधित क्षेत्राधिकार में पदस्थापित पुलिस इंस्पेक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की थी। भरगामा के थानाध्यक्ष पर कर्तव्य निवर्हन में गंभीर चूक, आसूचना संकलन का अभाव, एवं थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधि पर प्रभावी नियंत्रण में विफल होने का आरोप लगा था। जिसके आलोक में आईजी ने भरगामा थानाध्यक्ष से स्पष्टीकरण लेकर मंतव्य के साथ रिपोर्ट करने के लिए अररिया एसपी को निर्देश दिया था। एसपी ने आरोपी थानाध्यक्ष ...