Purnia News: पूजा और स्वच्छता एक-दूसरे के पूरक, मंदिर को स्वच्छ रखना नैतिक जिम्मेदारी
पूर्णिया, अक्टूबर 11 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक आस्था के केंद्र भट्ठा दुर्गा मंदिर के गौरवमयी 111 वर्ष पूरे होने के अवसर पर रविवार को ग्रीन पूर्णिया संस्था के सदस्यों द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन तड़के सुबह ग्रीन पूर्णिया के कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर में पहुंचकर साफ-सफाई की और श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ वातावरण तैयार किया। अभियान के दौरान संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने भट्ठा दुर्गा मंदिर के 111 वर्षों के गौरवशाली सफर और इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई दी। इससे पूर्व शनिवार को डॉ. अनिल कुमार गुप्ता कसबा स्थित दुर्गा मंदिर पहुंचे। यह भी पढ़ें- Purnia News: चंपानगर के देवीघरा मंदिर में 700 वर्षों से चली आ रही मां दुर्गा की आराधना की परंपरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.