Purnia News: पुल निर्माण को लेकर तीन अगस्त को धरना कार्यक्रम
पूर्णिया, अगस्त 2 -- Purnia News: गढ़बनैली, एक संवाददाता। मदारघाट दरगाह कोसी नदी पर पुल निर्माण की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता सह अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन जिला अध्यक्ष बमबम साह के नेतृत्व में 3 अगस्त को कोसी नदी के तट पर ही आम नागरिकों द्वारा शांतिपूर्ण धरना कार्यक्रम निर्धारित है। इसकी सूचना विधिवत नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल पदाधिकारी, थानाध्यक्ष, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर 2, अनुमंडल पदाधिकारी सदर पूर्णिया, जिला पदाधिकारी पूर्णिया के साथ स्थानीय विधायक को दी गयी है। यह जानकारी बमबम साह एवं मो राजीकुल आलम ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.