Purnia News: पुल की रैलिंग तोड़ सौरा नदी में घुसी गाड़ी, पूर्व सांसद के रिश्तेदार की मौत
पूर्णिया, अक्टूबर 29 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। गांव से पूर्णिया लौट रहे पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा के करीबी रिश्तेदार की गाड़ी कप्तान पुल की रैलिंग तोड़ते सौरा नदी में समा गई। वाहन मे सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान डगरूआ थाना के कुचैली गांव वासी विनय कुमार विश्वास उर्फ बबलू (45) के रूप में हुई है। केहाट थाना के प्रभात काॅलोनी निवासी पूर्व सांसद के परिचित दिलीप पटेल ने बताया कि मृतक कारोबारी एवं बड़े किसान थे। वे शाम में अपने पैतृक गांव से प्रभात काॅलोनी स्थित अपने आवास अपनी फाॅर्च्यूनर गाड़ी से लौट रहे थे कि अचानक कप्तान पुल की रैली को तोड़ते गाड़ी नदी समा गई। पुलिस की मदद से वाहन को नदी से निकाला गया। वाहन में युवक अचेतावस्था में पाया गया। जिसे जीएमसीएच लाया गया, जहां डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.