पूर्णिया, अगस्त 18 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से 24 घंटे में पुलिस ने 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही ट्रैफिक नियम तोड़ कर वाहन चलाने वालों पर कुल 6 लाख 71 हजार का जुर्माना किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में दो एनबीडब्ल्यू, 11 अन्य कांडों तथा पांच शराब के कांडों के आरोपी शामिल थे। पुलिस ने 45 लीटर देशी एवं 35.160 लीटर विदेशी शराब जब्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...